जेल में बंद डॉ. खंडूजा की बढ़ती जा रही मुश्किलें, एक और मामले में हुई गिरफ्तारी

भिलाई। अपोलो बीएसआर के पूर्व डायरेक्टर डॉ. मनमोहन खंडूजा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। स्मृति नगर पुलिस ने गुरुवार को एक और मामले में उनकी गिरफ्तार की है। खंडूजा अभी जेल में है। कोर्ट के आदेश पर जेल में जाकर उसकी फार्मल गिरफ्तारी की गई है। जेल में उसका फिंगर प्रिंट और जांच के उद्देश्य से हस्ताक्षर का भी सैंपल लिए गए।

पुलिस के मुताबिक खंडूजा के खिलाफ 27 लोगों ने स्मृति नगर थाने में शिकायत की थी। इस पर खंडूजा के खिलाफ धारा 409 और 420 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच में पाया था कि खंडूजा ने मैनेजर चौधरी के माध्यम से लोगों से ​पैसे निवेश करवाए थे। निवेश का पैसा दो साल में डबल होने का झांसा दिया था। खंडजा ने निवेशकों को चेक भी दिए थे। कुछ निवेशकों को बतौर गारंटी पैसे समय पर लौटाने के लिए एफीडेविट भी दिया था।

डीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया डॉ. खंडूजा के खिलाफ चेक बाउंस के 13 मामलों में वारंट भी थे। इनमें कुछ वारंट गिरफ्तारी और कुछ स्थाई वारंट थे। कोर्ट के वारंटों को भी गिरफ्तारी के साथ तामील किया गया था। आरोपी डॉक्टर छावनी के मामले में जेल में बंद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...