CG Crime : शराब को लेकर विवाद, बेटे ने कुदारी से पिता पर किया हमला, अस्पताल में मौत

बालोद. डौंडीलोहारा ब्लॉक मुख्यालय से एक किमी दूर ग्राम भेड़ी में मामूली बात पर बाप-बेटे में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बेटे ने पास रखी बाल्टी व कुदारी से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गहरी चोट लगी। उन्हें नगर के शासकीय अस्पताल में लाया गया, जहां उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के बाद रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना 27 नवंबर के देर शाम 7.30 बजे की है।

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। टीआई वीणा यादव व विवेचना अधिकारी एएसआई आर सोनवानी ने बताया कि 27 नवंबर को आरोपी सोहनलाल ठाकुर (27 वर्ष) व उसके पिता भागीराम ठाकुर खेत से कार्य निपटाकर घर में शराब पी रहे थे। तभी शराब को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। बेटे ने बाल्टी व कुदारी से पिता पर हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। परिवार के अन्य लोग उसे नगर के शासकीय अस्पताल लेकर आए थे।

बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधी भी है। इसके पहले हैदराबाद में खाने-कमाने गया था। वहां पर भी मामला दर्ज हुआ था। लोहारा थाने में भी पहले से एक मामला दर्ज है। पुलिस ने धारा 296 351 (2) 115 (2) 103 (1) बीएनएस के तहत आरोपी सोहनलाल ठाकुर वार्ड 1 तरियापारा भेडी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...