Chhattisgarh: शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और बेटी ने लगाई फांसी

सरगुजा. छत्तीसगढ़ में दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना आई सामने आई है. यहां शुक्रवार को शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और पुत्री की फांसी पर लटकी लाश मिली है. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला सरगुजा जिले के कुन्नी पुलिस चौकी इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, कुन्नी शासकीय माध्यमिक शाला के पास एक शिक्षक की पत्नी और पुत्री की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका की पहचान मीना गुप्ता (35 वर्ष) और पुत्री आस्था गुप्ता (7 वर्ष) के रूप में हुई है. पति संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं. पति संजय और पत्नी मीना के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. जिसके बाद अब पत्नी मीना ने अपनी बेटी के साथ पति के स्कूल के सामने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैंं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...