स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप: BSP को हराकर नगर निगम भिलाई को अभिनव ने दिलाई जीत, मैच में ओम को नॉकऑउट कर के दिलाया गोल्ड

भिलाई। 16वीं छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर पुरुष एवं सीनियर महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप जो कि हाउसिंग बोर्ड के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित की गई। जिसमें अभिनव नंदी ने 85 से 90 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अभिनव ने शुरुआत से ही आक्रामक प्रदर्शन करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम से खेल रहे ओम मिश्रा को नॉकआउट मारा। जिसके बाद रेफरी आरएससी करार दिया, और अभिनव को विजयी घोषित किया।

बता दें कि 27 वर्षीय अभिनव बॉक्सिंग में नेशनल मेडलिस्ट आशीष नंदी के पुत्र है। अब तक अभिनव ने 4 नेशनल खेला है। जिसमें दो मेडल लिए है। स्टेट चैंपियशिप में 7 बार हिस्सा लिया है। जिनमें 6 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था। अभिनव ने बताया कि उसने बचपन से अपने पिता को बॉक्सिंग करते देखा, उसके पिता ही उसके प्रेरणास्त्रोत है और उन्हीं की ट्रेनिंग से आज उसने इस मुकाम को हासिल किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन थे। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. राजेंद्रन, जनरल सेक्रेटरी सी एम ठाकुर एवं सेक्टर 1 स्टार बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष बीरेंद्र यादव और कमेटी मेंबर प्रदीप राय, बैनर्जी दादा, लालमन यादव के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...