अवैध कब्जाधारियों पर BSP की कार्यवाही लगातार जारी: सेक्टर-5 में 26 आवासों को कराया गया खाली

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग की टीम अवैध कब्जाधारियों के विरूध्द लगातार कार्यवाही कर रही है। आज लगातार तीसरे तीन कार्यवाही करते हुए सेक्टर-05 के सड़क न. 06 के ब्लाॅक नं. 03 तथा 04 के कुल 26 आवासों से कब्जाधारियों को खली कराया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सभी अवैध कब्जेधारियों को समाचार पत्र तथा माइकिंग के माध्यम से आवास को स्वतः रिक्त करने के लिए निर्देशित किया था। इस कारण कई कब्जाधारियों ने अपने आवास स्वतः खाली कर दिए तथा कुछ अन्य कब्जाधारियों को पुलिस बल की सहायता से बेदखल किया गया। प्रवर्तन अनुभाग द्वारा इस सभी आवासों को दोबारा कब्जा होने से बचाने इन आवासों के खिड़की, दरवाजे इत्यादि को निकाला दिया गया है तथा विद्युत विभाग द्वारा विद्युत विच्छेद कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त आवासों को संयंत्र प्रबंधन द्वारा निवास हेतु जोखिम भरा तथा जान-माल के नुकसान की संभावना की दृष्टि से अनफिट घोषित किया गया था।

प्रवर्तन अनुभाग द्वारा भिलाई टाउनशिप के आवासों में अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध वृहत स्तर पर बेदखली कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में 05 दिसम्बर 2024 को प्रवर्तन अनुभाग की टीम द्वारा 22 आवासों को कब्जामुक्त कराया गया तथा 04 दिसम्बर 2024 को सेक्टर-06 एवेन्यू तथा अन्य सेक्टर्स से 15 आवासों से कब्जाधारियों को बेदखल किया गया।

प्रवर्तन अनुभाग द्वारा आगे भी संयंत्र के आवासों में निवासरत अवैध कब्जाधारियों के विरूध्द निरन्तर बेदखली की कार्यवाही जारी रहेगी। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन अवैध कब्जा कर निवासरत सभी अवैध कब्जेधारियों को निर्देशित करती है कि अगर वें कार्यवाही से बचना चाहते हैं तो तत्काल अपने आवास को स्वतः रिक्त कर देवे, अन्यथा उन पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...