गोल्डन मेमोरीज ऑफ बॉलीवुड: 7 दिसंबर को होगा Season-1का आयोजन, हिंदी सिनेमा के सदाबहार गीतों से सजेगी महफ़िल

भिलाई: कारवां मेलोडी स्टार्स द्वारा आयोजित “गोल्डन मेमोरीज़ ऑफ़ बॉलीवुड: सीज़न 1” का बहुप्रतीक्षित आयोजन 7 दिसंबर 2024 को शाम 6:30 बजे से एसएनजी ऑडिटोरियम, स्ट्रीट 29, सेक्टर 4, भिलाई में होगा।

यह कार्यक्रम हिंदी सिनेमा के सदाबहार गीतों को समर्पित है, जिन्होंने दशकों से हर पीढ़ी के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। “गोल्डन मेमोरीज़ ऑफ़ बॉलीवुड” श्रोताओं को उन सुनहरे दिनों में ले जाएगा, जब गीतों में गहराई, भावनाओं की सजीवता और धुनों का जादू हुआ करता था।

कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष वीडियो प्रस्तुति से होगी, जो दर्शकों को हिंदी फिल्म संगीत की विकास यात्रा पर लेकर जाएगी। इसके बाद, कारवां मेलोडी स्टार्स के गायकों द्वारा सदाबहार गीतों की मधुर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

संगीतप्रेमियों को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है। प्रवेश निशुल्क है, और कार्यक्रम में सीमित सीटें उपलब्ध हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...