दुर्ग में समोसा की हत्या, 3 पकड़े गए: लव मैटर और दोस्तों के बीच इगो इश्यू ने युवक की जान ले ली…पढ़िए पूरी क्राइम स्टोरी

भिलाई। प्रकाश हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी संजय ध्रुव व दुर्ग सीएसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि शिवपारा दुर्ग निवासी प्रकाश उर्फ समोसा ठाकुर 20 वर्ष की लाश टप्पा तालाब दुर्ग में संदिग्ध अवस्था में मिली थी।

जांच के बाद पता चला कि प्रकाश की हत्या कर लाश को तालाब में फेंकने का संदेह हुआ है। पुलिस ने हत्या के बारे में जानकारी एकत्रित किया। जिसमें पता चला कि मठपारा चंडी मंदिर दुर्ग निवासी बलदाऊ उर्फ हर्ष सारथी 19 वर्ष, लल्लन सारथी 19 बर्ष, मीर सारथी 20 वर्ष और मृतक आपस मे दोस्त है। उसके बाद पुलिस को पता चला कि प्रकाश का मोहल्ले की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

घटना की रात को ही मृतक युवती से मिलने पहुंचा था। मगर मोहल्ले के युवकों को देख मृतक वहां से फ़रार हो गया। इसी बात की बलदाऊ उर्फ हर्ष सारथी, लल्लन, मीर को जानकारी हुई। तीनों ने मिलकर प्रकाश को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया। रात 2 बजे तीनों मृतक के पास हनुमान मंदिर पहुंचे। बलदाऊ ने प्रकाश को शौच जाने की बात कहकर टप्पा तालाब लेकर गया।

तालाब पहुंचने पर बलदाऊ ने पहले प्रकाश को धक्का देकर गिरा दिया। मीर ने मृतक को मुंह दबाकर रखा हुआ था। तभी बलदाऊ मृतक के गले के चेन को खींचकर गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसे तालाब में फेंककर आ गए और सुबह उसकी लाश तालाब में पड़ी मिली।

बड़ा सवाल? तो हत्या क्यों कर दी?
ये सवाल लाजिमी था कि सिर्फ मोहल्ले में प्रकाश को देखने भर से उसके ही दोस्तों ने हत्या क्यों कर दी? इसके जवाब में बताया गया कि, वह तीनों दोस्तों को देखने के बाद भाग गया।

इनमें से बलदाऊ का इगो टकराया कि आखिर वहां से भाग क्यों गया‌? मोहल्ले की लड़की से प्रेम-प्रसंग था तो भागने का क्या? ऐसे कई सवाल पनपे और बात इगो तक आ गई। इसके बाद तीनों ने मिलकर हत्या कर दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...