संडे सुबह-सुबह भेलवा तालाब पहुंचे भिलाई आयुक्त पांडेय… निरीक्षण के दौरान मॉर्निंग वाक कर रहे लोगों से लिए सुझाव

भिलाई। भिलाई के अहम इलाके नेहरू नगर में स्थित भेलवा तालाब का रविवार सुबह भिलाई निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वहां लोगों से मिल वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। निरिक्षण के दौरान उन्होंने कहा यह बहुत ही खूबसूरत तालाब है। इसको अच्छे से मेंटेन करके और खूबसूरत बनाया जा सकता है। वहां पर सुबह-सुबह टहलने वाले लोगों से आयुक्त ने बात किया उन्हीं के साथ जाकर हर एक क्षेत्र का निरीक्षण किया। रोज सुबह टहलने वाले-वाले इंडस्ट्रियलिस्ट सुभाष गुलाटी ने कहा कि, अभी सफाई तो रोज हो रही है झाड़ू लग रहा है। लेकिन मेंटेनेंस, लाइट, तालाब के किनारे की दीवारे गिर गई है उसे बनाने की जरूरत है।

शैलेंद्र सिंह परिहार ने बैठने के लिए कुर्सी लगवाने की बात की, डॉ ललित पोपट ने कहा एक हाई मास्क लाइट लगा दिया जाए जिससे प्रकाश हो जाएगा असामाजिक तत्व नहीं आ पाएंगे। आयुक्त ने सभी के सुझाव को ध्यान से सुनकर के जोन कमिश्नर अजय सिंह राजपूत को प्रस्ताव बनाने को कहा। शीघ्र अति शीघ्र प्रस्ताव बनवाने को कहा। तालाब के बीच में फवारा लगाने का भी सुझाव आया जिससे पानी रीसायकल होते रहे। उद्यान को खुलने और बंद करने का टाइम टेबल सेट करने के लिए, निर्धारित समय पर तालाब खुले और निर्धारित समय पर बंद हो।

आयुक्त ने कहा कि, सबके सहयोग से हम इस तालाब को और सुंदर बनाएंगे इसको देखकर के मुझे खुशी हुई क्या अच्छी हरियाली है गुरुद्वारा है, मंदिर है, बढ़िया सरोवर है, बस देख अच्छे से देखभाल की जरूरत है। इस अवसर पर डॉ वी के गोयल, नरेश खोसला, डॉक्टर नवीन कौरा, बसंत चौबे, तुलसी भमवानी, संजय भाटिया, प्रदीप डालमिया, सुबोध अग्रवाल, नरेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह ने अपने सुझाव दिए। सभी की बातों को सुनकर के आयुक्त ने यथासंभव निराकरण करने को कहा। यह भी बात उठी की शाम को पुलिस की पेट्रोलिंग हो जिससे सामाजिक तत्व पर नियंत्रण हो। कुछ लोग जानबूझकर नगर निगम के लाइट को तोड़ देते हैं। नगर निगम भिलाई के तरफ से स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...