BLO को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी, अब सलाखों के पीछे गुजरेंगी रातें

भिलाई। भिलाई में बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार करने वाले जितेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला तब सामने आया जब एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जितेंद्र यादव ने बीएलओ के साथ बदतमीजी की थी भी धमकी दी थी। इस वीडियो के आधार पर बीएलओ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और उनके निर्देश पर थाना छावनी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में आरोपी ने अपना पता गलत बताया था, जबकि वह सुपेला का निवासी था। आरोपी जितेंद्र यादव (पिता- कमल यादव, उम्र 24 वर्ष) शीतला तालाब रावण भांठा वकील खान के मकान, सुपेला भिलाई का रहने वाला है। पुलिस ने उसे पकड़कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...