दुर्ग वासियों के लिए गुड न्यूज़: सिटी क्लब में बनेगा स्विमिंग पुल, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन… तैराकी में भविष्य बनाने वालों को मिलेगा प्लेटफार्म

दुर्ग। दुर्ग में तैराकी में रूचि रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। विधायक गजेन्द्र यादव के पहल से दुर्ग में जल्द ही अत्याधुनिक स्विमिंग पुल बनने वाला है, जिसकी आज आधारशिला रखी गई। स्टेशन रोड स्थित सिटी क्लब में आयोजित भूमिपूजन में महापौर धीरज बाकलीवाल, पार्षदगण एवं कलेक्टर सुश्री ऋचाप्रकाश चौधरी सहित तैराकी तथा बैडमिंटन के खिलाड़ी उपस्थित रहे। लगभग 7900 स्क्वायर फिट में पुल बनने के साथ ही चेंजिंग रूम, कैंटीन और फूलों से सुसज्जित गार्डन से अच्छा वातावरण मिलेगा।विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से शहर में सर्वसुविधायुक्त स्विमिंग पुल का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय शहर के तैराक इसकी मांग कर रहे थे। खिलाड़ियों की मांग को संज्ञान में लिए और विभागीय अधिकारीयों को ड्राइंग डिजाइन तैयार कर इस्टीमेट शासन को भेजे थे जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद आज भूमिपूजन किया गया।

विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की आज दुर्ग के सिटी क्लब में, शहर के पहले अत्याधुनिक इंडोर स्विमिंग पुल के निर्माण का भूमिपूजन किया। 148 लाख की लागत से बनने वाला यह पुल शहर के तैराकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आप सभी दुर्गवासियों का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास से ही संभव हो सका है। दुर्ग के जनता के आशाओं के अनुरूप हम दिन प्रतिदिन दुर्ग में विकास के नए सोपान गढ़ रहे है। विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग में सभी क्षेत्रों के विकास करने हर मांग पर स्वीकृति मिल रही है। स्विमिंग पुल बन जाने से यहां से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तैराके खिलाड़ी यहां से निकलकर दुर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचाप्रकाश चौधरी ने मौके पर उपस्थित इंजिनियर टीम को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। पुल के तैयार होने पर शहर के नागरिक आकर स्विमिंग कर सकेंगे। यहां पर स्विमिंग सीखने के साथ-साथ स्विमिंग के टूर्नामेंट भी हो सकेगा। लोगों के लिए यहां स्विमिंग सीखने के लिए अच्छी जगह के रूप में विकसित किया जाएगा।

गार्डन और कैंटीन की सुविधा भी मिलेगी –
148 लाख की लागत से 7900 स्क्वायर फिट में नये बनने वाले स्विमिंग पुल में वॉटर फ़िल्टरेशन मशीन होगा जिससे पुल का पानी स्वच्छ रहे। सिटी क्लब परिसर में महिला एवं पुरुष के लिए अलग अलग चेंजिंग रूम होगा। इंजिनियर ने बताया की महिला, पुरुष व बच्चों को ध्यान में रखते स्विमिंग पुल का डिज़ाइन तैयार किया गया है ताकी सहजता से तैराक का अभ्यास किया जा सके। इसके साथ ही परिसर में कैंटीन की सुविधा, फूल और सजावटी पौधों से सुसज्जित गार्डन तैयार किया जाएगा ताकि खेल सम्बंधित आयोजन हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह के दौरे से पहले CM साय का...

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से शाह...

महादेव सट्टेबाजी ऐप पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल...

रायपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में दो दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौट आए हैं। राजधानी पहुंचते ही...

CISF की नई व्यवस्था में भिलाई को मिली बड़ी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई को राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप, ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर प्रदेश...