Scholarship News: प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (PM-USP CSSS) के अंतर्गत स्कॉलरशिप की आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, पढ़िए

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना (PM-USP CSSS) के तहत महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। पहले यह तिथि 15 नवंबर 2024 थी, जो अब 15 दिसंबर 2024 तक कर दी गई है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से आवेदन करना है। इस योजना के तहत नवीन और नवीनीकरण आवेदन दोनों स्वीकार किए जा रहे हैं, जिनकी महाविद्यालय स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया भी अनिवार्य है।

सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (www.scholarships.gov.in) के माध्यम से निर्धारित तिथि 15 दिसंबर 2024 तक अपना ऑनलाइन आवेदन शीघ्र जमा करें। इसके साथ ही महाविद्यालय स्तर पर सत्यापन भी सुनिश्चित कराना होगा ताकि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा ऑनलाइन सत्यापन किया जा सके और पात्र विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...