CG – आदिवासी विद्यालय की छात्रा गर्भवती: 15 दिन से नहीं आ रही थी स्कूल… टेस्ट कराने पर 8वीं की छात्रा मिली 7 महीने की प्रेग्नेंट… चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन ने कराई FIR

CG

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आवासीय विद्यालय में पढ़ रही 8वीं की छात्रा 7 महीने की गर्भवती हो गई है। यहां तक की छात्रा पिछले 15 दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी। प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलते ही प्रबंधन ने छात्रा का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक इससे कुछ दिन पहले ही एक और आवासीय विद्यालय में भी छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधीक्षिका सिर्फ कारण बताओ नोटिस ही जारी किया है।

जानिए पूरा मामला –

8वीं की छात्रा आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही है। इसी बीच वह अचानक स्कूल आना बंद कर दी। जब छात्रा को लेकर स्कूल की शिक्षिकाओं ने उसकी सहेलियों से बातचीत की, तो पता चला कि वह गर्भवती हो गई।

गर्भवती होने की खबर जब फैलने लगी तो आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका और प्रधान अध्यापिका ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद जिला प्रशासन तक मामला पहुंचा। चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन की टीम विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। इसके बाद थाने में FIR दर्ज कराई गई है।

आवासीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बच्चे छुट्टी में जाते हैं, वहीं ये सब होता है। बच्चों का मेडिकल टेस्ट अधीक्षिका करवाती हैं। सुकमा खंड शिक्षा अधिकारी सुखराम देवांगन ने कहा कि आवासीय विद्यालय की एचएम ने मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...

भिलाई इस्पात संयंत्र में दर्दनाक हादसा, ठेका श्रमिक की...

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए एक हादसे में 33 वर्षीय ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोक ओवन एवं कोल...