सूर्या मॉल के मैनेजर से मारपीट : बाप-बेटे ने बरसाए लात-घूंसे, फर्श पर पटककर चप्पल से भी पीटा; देखिए Video

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सूर्या मॉल के मैनेजर की बाप और बेटे ने लात घूंसे और चप्पल से जमकर पिटाई की है। मारपीट करने वाले शॉप संचालक हैं। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

स्मृति चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि विनोद सिंह (43) ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। वह सूर्या मॉल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को जब वह ड्यूटी पर मॉल का निरीक्षण कर रहे थे, तभी रंगोली बैंगल्स दुकान के संचालक प्रशांत गुप्ता ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि वो मॉल के फर्स्ट फ्लोर का सुबह करीब 11.30 बजे निरीक्षण कर रहे थे। वहां स्थित रंगोली बैंग्ल्स दुकान के पास जैसे ही पहुंचे। दुकान संचालक प्रशांत गुप्ता उन्हें मारने दौड़ा। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते प्रशांत के साथ उसका भाई रोहित गुप्ता और पिता राजेश गुप्ता वहां आ गए। इसके बाद तीनों लोगों ने विनोद गुप्ता को फर्श पर पटक दिया। इस दौरान विनोद को बचाने के लिए वहां का स्टाफ दौड़ा, लेकिन आरोपी उसे मारते रहे। इसमें उसे काफी चोट आई है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल

स्मृति नगर पुलिस चौकी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज का मामला दर्ज कर लिया। वह लोग जमानत पर छूट भी गए हैं, लेकिन अब मॉल के अंदर मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

हाउस कीपिंग स्टाफ से कर रहे थे बदतमीजी

बताया जा रहा कि गुरुवार को मॉल का हाउस कीपिंग स्टाफ साफ सफाई का काम कर रहा था। इसी दौरान एक महिला स्टाफ ने पोछा लगाने के बाद गंदे पानी की बाल्टी रंगोली बैंगल्स शॉप के सामने रख दी। इस पर प्रशांत गुप्ता महिला से बदतमीजी करने लगा। यह देख विनोद गुप्ता वहां पहुंचे और प्रशांत को मना करने लगे। जब प्रशांत नहीं माना तो उन्होंने उसे धक्का देकर उसकी दुकान के अंदर किया। उन्होंने कहा कि वह दुकान के अंदर का ही हकदार है। उसके बाहर की व्यवस्था देखना उनका काम है। इसी बात पर प्रशांत ने मन में खुन्नस पाल ली, फिर मारपीट की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...