Durg News : पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, शिक्षक पति गिरफ्तार

घुमका। पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। प्रताड़ना की शिकायत पर शिक्षक को ठेलकाडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक पर आरोप है कि वह पहले से ही शादीशुदा था, इसके बाद भी उसने प्रार्थिया से झूठ बोलकर शादी कर ली। इसके बाद शारीरिक कमी बताकर प्रार्थिया से दूरी बनाने लगा और दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया।

आरोपी लोमेश वर्मा मोहारा प्राइमरी स्कूल में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ है। लोमेश की पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और धोखा देकर उससे शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि लोमेश ने 2020 में अन्य लड़की से शादी की थी, लेकिन उसने अपनी पहली शादी के बारे में बताए बिना ही अप्रैल 2024 उससे दूसरी शादी कर ली. इसके बाद उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने लगा. दहेज के लिए भी प्रताड़ित करता रहा. मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी लोमेश वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...