दुर्ग संभाग में भीषण हादसा : बाइक और बोलेरो में टक्कर, मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की मौत, 5 घायल

बालोद। जिले में नेशनल हाईवे 30 के मरकाटोला सीआरपीएफ कैंप के पास सोमवार शाम बाइक और बोलेरो वाहन में टक्कर हो गई. इस हादसे में राजा राव पठार मेला देखकर घर लौट रहे बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार 5 लोग घायल हैं. यह हादसा पुरूर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, राजा राव पठार में तीन दिवसीय मेला लगा हुआ है। बाइक सवार दो युवक मेला देखने गए थे और शाम को मेला देखकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक और बोलेरो वाहन में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर उतना भीषण था की बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. साथ ही बोलेरो में सवार 5 लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से चारामा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हादसे में मृत युवकों की पहचान देवराज कोड़ोपी (23 वर्ष) पिता छेदीलाल निवासी ग्राम धनोरा, दुधावा और टिकेश्वर मंडावी (24 वर्ष) पिता खिलेश मंडावी के रूप में हुई है.

नेशनल हाईवे पर एक और हादसा, एक की मौत

नेशनल हाइवे 30 पर एक और घटना हुई है. इस हादसे में एक की मौत हो गई है. जानकरी के मुताबिक नेशनल हाइवे में पुरुर थाना क्षेत्र के साहू ढाबा के आगे मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन में टक्कर के बाद ऑटो भी मोटरसाइकिल से टकरा गया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए. सभी लोग राजा राव पठार मेला देखकर लौट रहे थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...