महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें: श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान… दुर्ग-वाराणसी कुंभ मेला स्पेशल समेत इन दो शहरों के लिए स्पेशल सेवा; पढ़िए

बिलासपुर, दुर्ग। 2025 महाकुंभ को लेकर प्रयागराज में तैयारी जोरो शोरो से चल रही है। महाकुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। इस विशाल आयोजन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ और प्रयागराज के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों से यात्रियों को कुंभ मेला तक पहुंचने में सुगमता होगी, साथ ही रेलवे की ओर से अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए कंफर्म बर्थ/सीट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

स्पेशल ट्रेनों का रूट और समय:

  • रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल: 08251/08252
  • दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल: 08791/08792
  • बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल: 08253/08254

ये ट्रेनें बिलासपुर, कटनी, और प्रयागराज के रास्ते से चलाई जा रही हैं।

महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों को कंफर्म बर्थ/सीट की सुविधा प्रदान की जा रही है। रेलवे इस दौरान 3000 स्पेशल गाड़ियों के साथ 13,000 से अधिक ट्रेनें चलाएगा।

यात्रियों को सुविधा:
गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बालाघाट, नैनपुर, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया के यात्री इस स्पेशल ट्रेन सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

(नोट: यह ट्रेन सेवा महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध है।)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...