CM साय को-वर्किंग स्पेस “आरंभ”, इनोवेशन सेंटर “इनोवेट” और बाॅक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का कल करेंगे लोकार्पण… युवाओं को देंगे जाॅब ऑफर लेटर… नव उद्यमी महिलाओं का करेंगे सम्मान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित को-वर्किंग स्पेस “आरंभ”, इनोवेशन सेंटर, “इनोवेट” एवं बाॅक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का लोकार्पण 11 दिसंबर को करेंगे। साथ ही युवाओं को जाॅब ऑफर लेटर प्रदान करेंगे। नव उद्यमी महिलाओं को सम्मानित करेंगे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री एवं वन एवं जलवायु मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक इंद्रकुमार साहू, महापौर एजाज ढेबर, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल छगन चौबे, नगर पालिक निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे, नगर पालिक निगम लोककर्म विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नगर पालिक निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल के तौर पर मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर में को-वर्किंग स्पेस “आरंभ” का जयस्तंभ चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग एवं इनोवेशन सेंटर, “इनोवेट” का भाठागांव अंतर राज्यीय बस टर्मिनल में निर्माण किया गया है। पंडरी, अटल एक्सप्रेस-वे फ्लाईओव्हर के नीचे बाॅक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...