प्रदीप मिश्रा की कथा में पहुंचे महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ और रवि, दुबई में चल रहा कार्यक्रम

रायपुर। शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों ही दुबई में हैं और वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। इस दौरान शूट किए गए वीडियो में दोनों पंडित जी के साथ दिखाई दे रहे हैं।

दुबई के ले मेरेडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर एयरपोर्ट रोड गरहौद में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होने पहुंचे थे।

महादेव सट्टा एप से सौरभ ने की करोड़ों की कमाई

बता दें कि भिलाई का रहने वाला सौरभ चंद्राकर कभी जूस की दुकान चलाता था। फिर महादेव सट्टा एप चलाकर उसने करोड़ों रुपए की काली कमाई की। वह आज एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी सिंडिकेट का सरगना बन गया है। उस पर 5,000 करोड़ रुपए के सट्टेबाजी रैकेट चलाने का आरोप है। इंटरपोल की तरफ से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। मामले की जांच के दौरान ईडी ने दावा किया था कि इस नेटवर्क में देशभर में फैले 4,000 से ज्यादा ‘पैनल ऑपरेटर’ थे। इस धंधे से दोनों आरोपी रोजाना कम से कम 200 करोड़ रुपए कमाते थे। इस मामले में कई आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...