बेटियों के सिर से उठा मां-बाप का साया : भिलाई में महिला ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी, 7 महीने पहले ही पति की हुई थी मौत

दुर्ग। भिलाई नगर निगम के कुरुद बस्ती में एक 50 वर्षीय महिला ने बीमारी से परेशान होकर खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली. महिला के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल स्थित मरचुरी में रखा गया है। कुरूद में रहने वाली महिला का नाम प्रभा साहू है। महिला की छोटी बेटी तेजेश्वरी ने बताया कि उसकी मां के शरीर में तेज जलन होने की बीमारी थी। उसे इतनी तेज जलन होती थी कि वो उसे बर्दाश्त नहीं कर पाती थी। घर में कमाने वाली दो बहने हैं। काफी इलाज कराने के बाद जब बीमारी ठीक नहीं हुई तो उसकी मां ने खुदकुशी कर ली।

तेजेश्वरी ने बताया कि पिता की 6 महीने पहले मृत्यु हो गई है। बड़ी बहन जमुना शादी के बाद ससुराल में है। घर में उसकी मां और तीन बेटियां रहती हैं। तेजश्वरी बीए सेकंडियर की छात्रा है। उससे बड़ी दो बहने धनेश्वरी रामनगर और गलेश्वरी रुंगटा कॉलेज में काम करने जाते हैं। मंगलवार सुबह उसकी दोनों बड़ी बहने काम पर चली गई थी। तेजेश्वरी भी मां को कालेज जाने की बात बोलकर सुबह 11 बजे घर से निकली थी। मां ने उससे कहा कि घर के बाहर का दरवाजा बाहर से बंद करके चली जाए। तेजेश्वरी ने ऐसा ही किया और कॉलेज चली गई।

दोपहर डेढ़ बजे के करीब जब वो घर वापस आई तो आवाज लगाने पर मां कुछ नहीं बोली। घर के अंदर खोजते खोजते जब वो पीछे बाड़ी की तरफ पहुंची तो पीछे कमरे में उसकी मां जली हुई पड़ी थी। तेजेश्वरी की चींख सुनकर आस पड़ोस वाले पहुंचे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और फिर शव को मरचुरी पहुंचाया गया।

कैंसर से पिता की हुई थी मौत

तेजेश्वरी ने बताया कि उसके पिता गोपाल साहू को कैंसर था। 25 जून 2024 को उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनका घर बिखर सा गया था। मां भी काफी तनाव में थी, जिससे उसे अजीब सी बीमारी ने घेर लिया। उसके शरीर में तेज जलन होने लगी। घर की दो बड़ी बहने बाहर काम करके किसी तरह घर चलाती हैं। प्रभा साहू शरीर में जलन होने पर काफी रोती थी। वो अपनी बेटियों से कहती थी कि वो खुदकुशी कर लेगी। जब वो मरेगी तभी उसे बीमारी से मुक्ति मिलेगी। इस पर उसकी बेटियां उसे समझाती थी कि पिता के बाद वो सब एक दूसरे का सहारा है। प्रभा की मौत ने बेटियों के सिर से मां और बाप दोनों का साया छीन लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...