अल्लू अर्जुन के एक और फैन की मौत: ‘पुष्पा 2’ देखने गया था युवक… फिल्म हुई खत्म, इधर मिली लाश

डेस्क। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है. वहीं दूसरी ओर फैन की मौत का मामला अब तक शांत नहीं हुआ था कि अब दूसरी फैन की मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है. 4 दिसंबर को एक महिला की मौत के करीब एक हफ्ते बाद ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग में दूसरे फैन की मौत हो गई है. सोमवार को मैटिनी शो के दौरान आंध्र प्रदेश में 35 साल का व्यक्ति मृत पाया गया है. जिसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

कल्याणदुर्गम के डीएसपी रवि बाबू ने पीटीआई को बताया कि 35 वर्षीय हरिजन मधानप्पा को सोमवार शाम करीब 6 बजे थिएटर के सफाई कर्मचारियों ने मृत पाया. वह दोपहर करीब 2:30 बजे रायदुर्गम में नशे की हालत में फिल्म का मैटिनी शो देखने गया था. पुलिस अभी भी उसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है.

पुष्पा 2 देखने गए फैन की मौत
पुलिस ने फैन की मौत पर बयान जारी करते हुए बताया कि अभी तक कुछ भी साफ नहीं है कि मृतक की मौत कब हुई और कैसे हुई. मृतक चार बच्चों का पिता है. उन्हें शराब की लत थी. वह नशे की हालत में ही थिएटर आया था. इतना ही नहीं, थिएटर के अंदर भी शराब पी थी. पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर लिया है.

पहले भी हुई थी एक की मौत
इससे पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मचने के चलते एक महिला की मौत हो गई थी तो उसका बेटा घायल हो गया था. इस मामले में पुष्पा 2 के मेकर्स ने बयान जारी किया और मृतक के परिवार की मदद का आश्वासन दिया.

25 लाख देने का ऐलान
फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अल्लू अर्जुन और पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार ने माफी भी मांगी. साथ ही पूरी घटना के बारे में बताया. इसके अलावा 25 लाख रुपये भी अल्लू अर्जुन ने देने का ऐलान किया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...