विधायक रिकेश सेन अपने मानदेय का एक लाख रुपए पद्मभूषण तीजन बाई को देंगे, कहा – उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की है कामना

भिलाई। छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायन विधा को विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्मश्री पदम् विभूषण और पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपने मानदेय से उन्हें एक लाख रुपए देने का निर्णय लिया है‌। सेन ने बताया कि यह राशि अस्वस्थ तीजन बाई की दवा में काम आएगी।

आपको बता दें कि जिस आवाज पर हजारों तालियां बजती थीं अब यह पांडवों की कथा कापालिक शैली में सुनाने वाली तीजन बाई की आवाज फीकी पड़ती जा रही है। तीजन देश की एक मात्र ऐसी महिला हैं, जिन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है। दुर्ग जिले के गनियारी गांव में रहने वाली पारधी समाज से आने वालीं पदम् विभूषण से सम्मानित तीजन बाई ने अपना जीवन पंडवानी गायन विधा को समर्पित कर दिया था। पिछले करीब डेढ़ साल से तीजन बाई लकवा की वजह से बिस्तर पर ही हैं। उनको ब्लड प्रेशर की भी समस्या है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हाल ही में समाचार उन्हें मिला कि इलाज में होने वाला खर्च तीजन बाई की जमा पूंजी से किया जा रहा है, परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है इसलिए मैंने अपने इस माह के मानदेय से एक लाख रुपए तीजन बाई के उपचार और दवा के लिए देने का निर्णय लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...