दोबारा नौकरी पर लौटेंगे IPS जीपी सिंह, केंद्र सरकार ने जारी किया बहाली का आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सीनियर आईपीएस एडीजी जीपी सिंह को गुरुवार को बहाल कर दिया है। इसका आदेश केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है। राजद्रोह, भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले के बाद पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2021 में उन्हें निलंबित किया था। उसके बाद सरकार ने उनकी अनिवार्य सेवानिवृत्ति की केंद्र सरकार को अनुशंसा की।

जुलाई 2023 में केंद्र ने जीपी सिंह की सेवा समाप्त कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी। इस आदेश को जीपी ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) में चुनौती दी। उनकी अनिवार्य सेवानिवृत्ति आदेश को कैट ने गलत बताया और उन्हें बहाली का आदेश दिया। केंद्र सरकार ने इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने कैट के आदेश को सही ठहराते हुए केंद्र की याचिका खारिज कर दी। तब इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई।

कोर्ट ने 10 दिसंबर को सुनवाई करते हुए केंद्र की अर्जी को खारिज कर दिया। इसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से अनुमति लेकर 1994 बैच के आईपीएस गुरजिंदर पाल सिंह उर्फ जीपी सिंह के बहाली का आदेश जारी किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के...