भिलाई: मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार… सामान भी बरामद

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंदिर में हुई चोरी के आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सामान भी बरामद कर ली है। भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, 12 दिसंबर 2024 को एल कालीदास नामक व्यक्ति ने थाना वैशाली नगर में शिकायत दर्ज कराई कि 11 दिसंबर को वह शाम 8:30 बजे मां मंकीनम्मा मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह 6:30 बजे उन्होंने मंदिर का ताला खोला तो पाया कि मंदिर का ग्रील टूटा हुआ था और अंदर से माता जी के आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी की आंखें और दान पेटी से करीब 300-400 रुपये चोरी हो गए थे। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला और अन्य अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी वैशाली नगर उप निरीक्षक अमित कुमार संदानी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालते हुए अज्ञात आरोपियों की पहचान की और 24 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन सिंह (22) और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही में वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...