CG Civil Judge Result: इस बार लड़कियां ने टॉप टेन में मारी बाजी, यहां देखें पूरा परिणाम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सिविल जज (प्रवेश स्तर) मुख्य परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार टॉप 10 में 7 लड़कियों ने जगह बनाई है। श्वेता दीवान ने प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि महिमा शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं निखिल साहू ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया है।

इन अभ्यर्थियों ने टॉप 10 में बनाई जगह
Rank Name
1 श्वेता दीवान
2 महिमा शर्मा
3 निखिल साहू
4 प्रिया दर्शन गोस्वामी
5 आयुषी शुक्ला
6 भामिनी राठी
7 नंदिनी पटेल
8 आरती ध्रुव
9 अदिति शर्मा
10 द्विज सिंह सेंगर

बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल जज (प्रवेश स्तर) के कुल 49 पदों के लिए परीक्षा हुई थी, जिसमें उत्तीर्ण 150 अभ्यर्थियों का 2 दिसंबर से 11 दिसंबर तक साक्षात्कार लिया गया था। साक्षात्कार के बाद आज लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर 150 अभ्यर्थियों की समेकित मेरिट सूची जारी की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

भाजपा घेराव के दौरान हिंसा का केस दर्ज, कांग्रेस...

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना...