CG News : पति-पत्नी के विवाद में घर में लगी आग, पति की मौत, सिलेंडर फटने से 2 आरक्षक समेत 5 लोग झुलसे

रायपुर। राजधानी रायपुर के रामेश्वर नगर में पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम बचाव करने के लिए पहुंची. पुलिस टीम महिला को घर से बाहर निकाल ही रही थी, तभी सिलेंडर फट गया, जिससे दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलस गए. वहीं, इस हादसे में पति की जलकर मौत हो गई. यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामेश्वर नगर में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर थाना पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची थी, जहां पति ने घर में आग लगा दी थी. पत्नी संध्या को बचाकर बाहर ले जाने के दौरान घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे पेट्रोलिंग स्टाफ के दो आरक्षक, विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए, साथ ही तीन अन्य नागरिक भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं पति राजा राव (40 वर्ष) की आग में जलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और घर के अंदर जाकर मृतक पति का शव बाहर निकाला. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शरिया कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने माना गैर-कानूनी,...

रायपुर। मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं...

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...