दुर्ग में भिलाई एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा: खड़े ट्रक में घुसी टू व्हीलर, दो भाइयों की ऑन द स्पॉट डेथ

भिलाई। दुर्ग जिले के नंदनी नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें दो भाइयों की मौत हो गई है। एरोड्रम के करीब ग्राम बासिंग चौक पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार दुपहिया वाहन जा घुसा। इस हादसे में दोपहिया वाहन सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों भाई बताए जा रहे है। नंदिनी नगर पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी नंदिनी मनीष शर्मा से ने बताया कि, नंदिनी रोड पर एरोड्रम के समीप प्राम बासिंग चौक के करीब सड़क किनारे एक CG 04 LD 3203 ट्रक खड़ा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार टीवीएस पावर एक्सेल दुपहिया वाहन खड़ी ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्ती की दुपहिया वाहन में सवार दोनों ही व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौका स्थल पर पहुंची। पुलिस के द्वारा दोनों ही मृत्यु को की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। अँधेरे में ट्रक खड़ा होना अपने आप में ही एक बड़ा सवाल उठाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...