शिक्षक ने कहा – मैं बच्चों को नहीं पढ़ाऊंगा, जो करना है कर लो… ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

खैरागढ़. जिले की लचर शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. ताजा मामला वनांचल क्षेत्र के देवरचा गांव के शासकीय प्राथमिक शाला से सामने आया है, जहां सहायक शिक्षक सूरजभान ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की है. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक खुलेआम कहते हैं कि “मैं बच्चों को नहीं पढ़ाऊंगा, जो करना है कर लो.” इस गैर जिम्मेदाराना रवैये ने पूरे गांव में आक्रोश फैला दिया है.

शनिवार को ग्रामीणों ने खैरागढ़ के एडीएम प्रेम कुमार पटेल से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई. ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक सूरजभान ठाकुर 2016 से विद्यालय में पदस्थ हैं, लेकिन पिछले 6 वर्षों में उन्होंने कभी भी कक्षाओं में पढ़ाई नहीं कराई. वर्तमान में वे सीएससी (कंप्यूटर सेवा केंद्र) के प्रभारी हैं और अपने पद का प्रभाव दिखाकर अधीनस्थ कर्मचारियों, बच्चों और ग्रामीणों पर दबाव बनाते हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक सूरजभान का व्यवहार लगातार अनुचित और गैरजिम्मेदाराना रहा है. कई बार पंचायत बैठाकर समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया. शिक्षक का कहना है, “जहां शिकायत करनी है कर दो, मुझे फर्क नहीं पड़ता,” जो ग्रामीणों के लिए बेहद परेशान करने वाला है.

एडीएम ने जांच का दिया आश्वासन

12 दिसंबर को ग्रामवासियों ने सामूहिक बैठक कर शिक्षक की कार्यशैली और उनकी लापरवाहियों पर चर्चा की. बैठक में यह बात स्पष्ट हुई कि सूरजभान ठाकुर का व्यवहार बच्चों के भविष्य को गंभीर खतरे में डाल रहा है. इसके पहले भी ग्रामीणों और पंचायत ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में शिकायत की थी. गंडई एसडीएम को भी अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब ग्रामीणों ने एडीएम से शिक्षक को तुरंत हटाने और स्कूल की व्यवस्था सुधारने की मांग की है. एडीएम प्रेम कुमार पटेल ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में होगा NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : 13...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन...

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...