दुर्ग शहर के नयापारा और बघेरा में सवा करोड़ की राशि से होंगे विकास कार्य… MLA गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन; जानिए कहा क्या बनेगा?

दुर्ग। दुर्ग शहर के नयापर और बघेरा में सवा करोड़ रूपए से विकास कार्य होंगे। गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ सरकार से दुर्ग की जनता को दिए विकास कार्य सौगात की स्वीकृति मिलने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने भूमिपूजन किया। सुबह 8 बजे नयापारा और बघेरा में वार्ड पार्षद एवं नागरिकों की उपस्थिति में विकास कार्य की नींव रखे। वार्ड 01 में सीमेंटीकरण सड़क और नाली पुलिया का निर्माण होगा तो बघेरा में किसानो के लिए भवन बनेगा, साथ ही 60₹ लाख की राशि से वार्ड के तीन सड़क को सीमेंटकरण किया जायेगा। गजेन्द्र यादव ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा की विष्णुदेव साय जी के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है, डबल इंजन की सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, यह आप सभी के, भाजपा के ऊपर विश्वास का परिणाम है।

वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक 01 नयापारा और वार्ड 56 बघेरा के निवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से विभिन्न विकास कार्य के लिए आग्रह किये थे। शहर में जनता के मांग अनुरूप विकास कार्य कराने प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने पर भूमिपूजन किया गया। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि मूलभूत सुविधाओ व समस्याओ कार्य निरन्तर होते रहेंगे। दुर्ग की जनता की बहुप्रतीक्षित माँगों को पूरा करने विकास कार्यों की नींव रखी गई है। दुर्ग को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है।

दुर्ग शहर के 6 स्थानो पर किसान भवन बनाया जाना है। बघेरा में किसानों व वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। लगभग 20 लाख की लागत से बनने वाले किसान भवन में बड़ा हॉल एवं कक्ष रहेगा, जहाँ किसानो के बैठने उठने के लिए उपयुक्त स्थल मिलेगा। जिला मुख्यालय होने की वजह से जिलेभर के किसानो का आना जाना लगा रहता है ऐसे में कृषि से संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण, बैठक, परीचर्चा के लिए भवन लाभकारी साबित होगा।

भूमिपूजन में पार्षद मनीष साहू, पार्षद कुमारी साहू, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, बंटी चौहान, उमेश गिरी, दीपक सिन्हा, अशोक राठी, महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, कालिंन्द्री साहू, पुरुषोत्तम ठाकुर, मांझा सेन, राजेन्द्र ढीमर, हेमशंकर जोशी, शत्रुघ्न कुर्रे, लोकनाथ देशलहरे, मनोज सेन सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...