मैत्रीबाग में लगेगा एलिवेटेड सोलर प्लांट: 200 किलोवाट बिजली उत्पादन की होगी क्षमता

भिलाई। बीएसपी के अंतर्गत संचालित मैत्रीबाग चिड़िया घर में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला एलिवेटेड सोलर प्लांट लगने जा रहा है। इस सोलर प्लांट से 200 किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा। मैत्रीबाग में लगने जा रहा यह सोलर प्लांट बीएसपी और क्रेडा के संयुक्त प्रयास से लग रहा है।

यह 200 किलोवाट क्षमता का राज्य का पहला एलिवेटेड सौर ऊर्जा संयंत्र होगा। इससे हर महीने 24 हजार यूनिट बिजली और सालाना न्यूनतम 2 लाख 88 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन हो सकेगा। इसकी स्थापना और कमिशनिंग का कार्य शुरू किया जा चुका है।

मैत्रीबाग के प्रभारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि बीएसपी प्रबंधन का उद्देश्य सौर ऊर्जा संयंत्र को एलिवेटेड मॉडल के रूप में स्थापित करना है। इसके नीचे की जमीन का उपयोग जानवरों के लिए चारा उत्पादन के लिए किया जा सकेगा। वहीं इससे उत्पादित बिजली का उपयोग मैत्री बाग एवं निकटवर्ती जवाहर उद्यान में किया जाएगा।

हर महीने 2 लाख रुपए की बचेगी बिजली

सौर ऊर्जा संयंत्र 30 बाई 40 मीटर यानी कुल 1200 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में स्थापित किया जाएगा। इस संयंत्र के शुरू हो जाने के बाद मैत्री बाग प्रबंधन हर महीने लगभग 2 लाख रुपए की बिजली की बचत कर पाएगा। इसके साथ ही यह सौर ऊर्जा संयंत्र प्रतिदिन 250 किलोग्राम कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन को बचाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...