CG – राइस मिलों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर 3 राइस मिलों में सीलबंद की कार्रवाई

रायपुर। जिला प्रशासन की टीम ने आज जिले के विभिन्न राइस मिलों की जांच की। समय पर धान उठाव समेत कई बिंदुओं पर जांच की गई। जिला प्रशासन की टीम ने महामाया राइस मिल, लड्डू गोपाल राइस मिल, गोयल एनर्जी राइस मिल, मां संतोषी राइस मिल एवं रानू गांधी राइस मिल की जांच की। इस दौरान महामाया राइस मिल, मां संतोषी राइस मिल और रानू गांधी राइस मिल में अनियमितता पाए जाने पर सीलबंद की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद रहीं।

उल्लेखनीय है कि राइस मिलों की जांच निरंतर जारी रहेगी और धान उठाव भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...