निकायों के CMO के लिए Good News अब कहलाएंगे राजपत्रित अधिकारी: रिव्यू मीटिंग में भूपेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, निकायों की संपत्ति होंगी फ्री होल्ड…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर आज से प्रारंभ हुआ। जिसके तहत मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित की गई नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पर्यावरण एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक शुरू।

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल डॉ अयाज भाई तम्बोली, टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग के संचालक जय प्रकाश मौर्य, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा कर रहें है। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने लेआउट पास करने के अधिकार नगर निगम को देंने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री की इस बड़ी घोषणा से अब नागरिकों को दो कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कड़े अंदाज में सरकारी डॉक्टर को हिदायत देते हुए कहॉं कि मरिजों को जेनेरिक दवाइयाँ ही लिखें ब्रांडेड दवाई लिखे जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा कि अब नगरीय निकायों की संपत्तियाँ जो अब तक लीज़ पर दी जाती थी अब से फ़्री होल्ड होंगी। इस घोषणा से लाखों नागरिक लाभान्वित होंगे। मंत्री शिव डहरिया की माँग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिया बड़ा निर्णय नगरीय निकायों के अधिकारियों के लिए बड़ी खुशख़बरी, अब से मुख्य नगर पालिका अधिकारी घोषित होंगे राजपत्रित।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...

शरिया कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने माना गैर-कानूनी,...

रायपुर। मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं...