CM साय ने बाबा गुरू घासीदास जयंती की दी बधाई, बोले – बाबा गुरू घासीदास जी ने दिखाया मानवीय गुणों के विकास का रास्ता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया।

बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। सीएम साय ने कहा कि गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...