CG – कांस्टेबल सस्पेंड: निगरानीशुदा बदमाश की बर्थडे पार्टी में यूनिफार्म में पहुंचा आरक्षक… चाकू से कांस्टेबल को केक खिलाते VIDEO हुआ वायरल… SP ने किया निलंबित

CG

रायपुर। रायपुर की कमान संभालते ही एसपी लाल उमेंद सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। एक कांस्टेबल पर सस्पेंशन की गाज गिरा दी है। आपको बता दे पिछले दिनों सोशल मीडिया में एक आदतन गुंडा-बदमाश का बर्थ-डे मनाते वीडियों वायरल हुआ था। इस वीडियों में शातिर बदमाश धारदार चाकू से बर्थडे केक काटता नजर आ रहा है। इस बर्थडे पार्टी में पहुंचे पुलिस कांस्टेबल उक्त बदमाश चाकू से केक खिलाता नजर आ रहा है। इस मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए बदमाश की बर्थ पार्टी में शामिल होने वाले आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल ये पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। वीडियो में दिख रहे बदमाश का नाम साहिल रक्सेल बताया जा है। वायरल वीडियो में बदमाश साहिल अपने दोस्तों के साथ सड़क पर केक काटता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि साहिल मौदहापारा क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है। उसने अपने जन्मदिन पर नजीर खान नाम के कांस्टेबल को भी बुलवाया था। नजीर खान पुलिस के यूनिफार्म में पहुंचा था। इस दौरान सहिल ने चाकू से केक काटकर कांस्टेबल को खिलाया। इतना ही नहीं चाकू को लहराते हुये पुलिस जवान के सामने ही गाने पर डांस करते दिख रहा है। कांस्टेबल वीडियो में बदमाश को गले लगाते और गाल चूमते हुये दिख रहा है। इसका वीडियो साहिल रक्सेल नाम की आईडी से शेयर भी किया गया है।

रायपुर पुलिस की कमान संभालते ही एसपी लाल उमेंद सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लिया और पुलिस आरक्षक निसार खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी लाल उमेंद सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि राजधानी में कानून व्यवस्था के साथ मजाक बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा। शातिर गुंडे-बदमाशों के साथ पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...