रिसाली हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ भगवामय: पार्षद मनीष यादव की टीम ने निकाली शोभायात्रा… झांकी रही आकर्षण का केंद्र, सांसद बघेल ने शामिल होकर किया उत्साहवर्धन

भिलाई। श्री संकट मोचन हिन्दू युवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकली गई। इसके तहत 21 फ़ीट ध्वज की स्थापना डीपीएस चौक में की गई।

इस मौके पर महाभोग का भी वितरण किया गया। शोभायात्रा में सासंद विजय बघेल, सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर, सोनू राम सिंह, मनीष यादव बंटी, पार्षद सुनंदा, पार्षद धर्मेंद्र भगत, पार्षद रमा साहू, पार्षद विधि यादव, पार्षद सविता ढवस सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे। पूरा रिसाली भगवामय हो गया था।

आयोजन समिति के मनीष यादव बंटी ने बताया शोभायात्रा आशिष नगर, प्रियंका नगर कृष्णा टाकीज रोड आज़ाद मार्केट से डीपीएस चौक तक पहुंची, जहां हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।

सांसद विजय ने आयोजन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, पार्षद मनीष सदैव हिंदुत्व के लिए आगे रहते हैं। आने वाले वर्ष में ये आयोजन ज्यादा भव्य होगा। सांसद विजय ने आयोजन में राम-सीता और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और भगवा ध्वज रैली में शामिल सभी लोगों से मुलाकात कर आयोजन की बधाई दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...