महादेवा ग्रुप (मध्यानी ग्रुप) की बड़ी उपलब्धि, ऑटोकार का मिला ‘डीलर कस्टमर सेंट्रिसिटी 4-व्हीलर्स’ अवॉर्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ऑटोमोबाइल सेक्टर में महादेवा ग्रुप (मध्यानी ग्रुप) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। इस ग्रुप को ऑटोकार इंडिया की ओर से मुंबई के ताज लैंड्स एंड बांद्रा में आयोजित ऑटोकार अवॉर्ड-2025 में नॉन मेट्रो कैटेगरी में ‘डीलर कस्टमर सेंट्रिसिटी 4-व्हीलर्स अवॉर्ड से नवाज्ड गया।

अवॉर्ड सेरेमनी में देशभर से अऑटोमोबाइल कंपनियों और डीलरशिप से जुड़ा टॉप मैनेजमेंट ने शिरकत की थी। महादेव ग्रुप (मध्यानी ग्रुप) के डायरेक्टर और डीलर प्रिसिपल सुनील मध्यानी और मोहित मध्यानी ने इस अवसर पर कहा कि इस कैटेगरी में कस्टमर सेटिस्फैक्शन के लिए यह अवॉर्ड मिलना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवार्ड के लिए उन्होंने ऑटोकार इंडिया समेत उनके ग्रुप से जुड़े डीलरशिप के लोग, तमाम कर्मचारियों और कस्टमर का शुक्रिया किया। उनका मनाना है कि इन सबकी वजह से यह उपलब्धि मिली।

उन्होंने बताया कि देश में यह अवॉर्ड इस कैटेगरी में केवल महादेवा ग्रुप को ही मिला है। यही नहीं, प्रदेश में अथ तक यह अवॉर्ड किसी को भी नहीं मिला है। महादेवा ग्रुप के अंतर्गत डीलरशिप महादेवा कार्स (रेनो), शिवाया कार्स (एमजी मोटर), गणनायक कार्य (मर्सिडीज बेंज), महादेवा मोटी व्हील्स (किआ) और महादेवा व्हीकल्स (टाटा मोटर्स) जैसी डीलरशिप हैं।

गौरतलब है कि महादेवा ग्रुप 2012 से ऑटोमोबाइल सेक्टर में सक्रिय है। ग्रुप के पास पांच नामी कंपनियों की डोलशिप है और इनके राज्य के विभिन्न शहरों में 16 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। साथ ही 35 हजार से अधिक का उनका कस्टमर बेस उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को दर्शाता है। यही नहीं यह एप बहुत जल्द ही फिनटेक एप्लीकेशन भी लॉन्च करने जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10...

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुंलद हो गए हैं कि अब वह दिन-दहाड़े किसी को भी मारपीट कर लूट और अपहरण...

भिलाई की बेटी अद्विता ने रचा इतिहास, गिनीज वर्ल्ड...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर की होनहार छात्रा अद्विता जिप्पोराह नवभक्तुला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स...

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...