महादेव सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग… अजीत जोगी युवा मोर्चा ने IG के नाम सौंपा ज्ञापन

भिलाई। अनुरुध वर्मा (अनिरुध), दुर्ग संभाग अध्यक्ष, अजीत जोगी युवा मोर्चा, ने गौरव सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, अजीत जोगी युवा मोर्चा) के निर्देशानुसार, दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि दुबई में एक शिव महापुराण कथा का आयोजन हुआ था, जिसे सौरभ चंद्राकर और उनके परिवार ने करवाया था। कथा वाचन प्रदीप मिश्रा द्वारा किया गया था। दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरुध वर्मा ने कहा कि पहले तो यह जानकारी आई थी कि भारत सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार, सीबीआई, ईडी और दुर्ग जिला प्रशासन ने सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को दुबई से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में यह पता चला कि दुबई में कथा आयोजन के दौरान दोनों आरोपी वहां मौजूद थे। इससे यह साबित होता है कि इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी केवल दिखावे के लिए की गई थी और वे अब भी आज़ाद हैं।

अनुरुध वर्मा ने मांग की कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। साथ ही, कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और उनके द्वारा संचालित आस्था चैनल और संस्था के खातों की जांच की जाए, क्योंकि इन खातों में महादेव सट्टा ऐप से कमाए गए अवैध पैसे का लेन-देन हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि दुबई में कथा सुनने गए भिलाई के लोगों की भी जांच की जाए, क्योंकि इनमें से कई लोग महादेव सट्टा ऐप का संचालन करते हैं। इसके साथ ही, अनुरुध वर्मा ने छत्तीसगढ़ में प्रदीप मिश्रा के आयोजनों को बैन करने की भी मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...