दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने एक दिन में ही बचाई दो जिंदगी! आधी रात और शाम को एम्बुलेंस के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर… केवल 38 मिनट में सेक्टर-9 से पहुंचाया रायपुर

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने रायपुर पुलिस के साथ समन्वय कर एक दिन में ही दो गंभीर मरीजों के लिए ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया। मरीज को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल से रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को, यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ग्रीन कोरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को मात्र 38 मिनट में सेक्टर-9 हास्पिटल से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर पहुंचाया गया। बीती रात 1.30 बजे महाराष्ट्र से नया रायपुर जा रहे एम्बुलेंस के लिये अंजोरा बाईपास से कुम्हारी टोल प्लाजा तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दिनांक 19.12.2024 को सेक्टर 9 हास्पिटल से आमेश कुमार उम्रं 68 साल पता इस्पात नगर रिसाली, भिलाई का ईलाज दौरान स्वास्थ्य सुधार न होने पर एम्बुलेंस के माध्यम से सेक्टर-9 हास्पिटल भिलाई से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर हेतु समय दोपहर 04.00 बजे रवाना किया गया जिसकी यातायात व्यवस्था हेतु जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश तथा ऋचा मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मिलकर बनाये गये ग्रीन कोरिडोर एवं हाइवे पेट्रोलिंग की सहायता से मात्र 38 मिनट में एम्बुलेंस को सेक्टर 09 हास्पिटल भिलाई से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर पहुंचाया गया।

जिसमें हाईवे पेट्रोलिंग-02 के द्वारा पायलेटिंग किया गया तथा चौक/चौराहों में यातायात के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मोर्चा संभाला गया। इसी प्रकार कल रात को नागपुर की 3 साल की बच्ची के इलाज के लिए नागपुर से नया रायपुर सत्य साईं हॉस्पिटल ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था जिसे यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रात्रि 1:30 बजे अंजोरा बाईपास से पायलटिंग कर कुम्हारी टोल प्लाजा क्रॉस करवाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...