नगर पालिका अहिवारा का फिर से होगा आरक्षण…कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है वजह…

दुर्ग। नगर पालिका परिषद अहिवारा का आरक्षण फिर से कराया जाएगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 20 दिसंबर को शाम 4 बजे कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आरक्षण की प्रक्रिया कराई जाएगी। कलेक्टर ने आरक्षण के दौरान सभी संबंधितों को मौजूद रहने कहा है।

जिले में नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही 19 दिसम्बर को की गई। उक्त कार्यवाही के बाद नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्डों में महिला आरक्षण की कार्यवाही के संबंध में लिखित आपत्ति प्राप्त हुई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने उक्त आपत्ति पर विचार के बाद पुन: आरक्षण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्डो में महिलाओं के आरक्षण की कार्यवाही पुन: 20 दिसम्बर को अपरान्ह 4 बजे से कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष दुर्ग में की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के दौरान आम नागरिक उपस्थित रह सकते है। आरक्षण की कार्यवाही 4 से 4.30 बजे तक होगी।

इस आरक्षण पर की गई है आपत्ति
वार्ड – 1- अनारक्षित
वार्ड – 2 – अनारक्षित
वार्ड – 3 – अनुसूचित जनजाति महिला
वार्ड – 4 – अनुसूचित जनजाति
वार्ड – 5 – अनारक्षित
वार्ड – 6 – अनारक्षित
वार्ड – 7 – अनारक्षित महिला
वार्ड – 8 – अनारक्षित महिला
वार्ड – 9 – अनारक्षित महिला
वार्ड – 10 – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड – 11 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड – 12 – अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड – 13 – अनुसूचित जाति
वार्ड – 14 – अनारक्षित
वार्ड – 15 – अन्य पिछड़ा वर्ग

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...