भिलाई में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार… पुरानी बातों को लेकर हुआ विवाद; पहले से भी मारपीट का आरोप दर्ज

दुर्ग। दुर्ग पुलिस के थाना वैशाली नगर पुलिस को हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी को चंद घंटों में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक कटर भी जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 19 दिसंबर 2024 की रात प्रार्थी थानू यादव और कालू सरदार कब्रिस्तान के पास खड़े थे, तभी आरोपी सूरज बंजारे ने पुरानी बातों को लेकर विवाद किया और प्रार्थी को चोट पहुंचाया। इससे प्रार्थी ने किसी तरह जान बचाकर घर की ओर भागने में सफलता पाई। इस रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौड़ और नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी सूरज बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट का मामला दर्ज है। इस कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही। सूरज बंजारे पिता भागवत बंजारे उम्र 22 वर्ष आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...