CG में खेल-खेल में बच्चों ने पैरावट में लगाई आग, 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत

जशपुर. बच्चों ने खेलते-खेलते माचिस से पैरावट में आग लगा दी. इस दौरान 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत हाे गई. बच्चे को बचाने की कोशिश में पिता भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया. यह घटना कुनकुरी थाना इलाके के घटमुंडा नवाटोली की है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई.

जानकारी के मुताबिक, दो नाबालिग बच्चे खलिहान में रखे पैरावट में माचिस लेकर खेल रहे थे. इस दौरान खेलते-खेलते बच्चों ने माचिस से पैरावट को जला दिया. वहीं आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि एक बच्चे की जलकर मौत हो गई. वहीं दूसरा बच्चा सुरक्षित है. मृतक बच्चे का नाम एल्ड्रियन एक्का पिता प्रबोध एक्का पहला नवाटोली है. वहीं आग से मृतक बच्चे के पिता भी घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम, एंबुलेंस एवं दमकल की गाड़ी व एसडीएम नंदजी पाण्डे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...