CG कांस्टेबल सुसाइड केस मामले में अपडेट: आरक्षक ने हथेली पर लिखा… कर्मचारी को फंसाया जा रहा, अधिकारियों को बचाया जा रहा… कांस्टेबल भर्ती के संदेही की मौत का मुद्दा उलझा

CG

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव को फंदे से उतारा गया। इस दौरान जांच में मृतक कांस्टेबल अनिल रत्नाकर के हथेली में लिखा सुसाइड नोट मिला है। मृतक सिपाही ने अपने हाथ में लिखा है कि, कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है और अधिकारी को बचाया जा रहा है। इसमें सभी इन्वाल्व हैं। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसे गंभीर बताते हुए सीबीआई जांच की जांच मांग की है।

कांस्टेबल ने अपने बांये हाथ की हथेली में लिखा- भर्ती नियुक्ति में अधिकारियों को फंसाया जा रहा है। अधिकारियों को बचाया जा रहा है। सभी इसमें इन्वॉल्व है। फिलहाल पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मृतक खैरागढ़ जालबांधा में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में FIR दर्ज कर 14 संदेही पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। मृतक कांस्टेबल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...