रुंगटा पब्लिक स्कूल में मनाया गया एनुअल स्पोर्ट्स डे: ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता राजेन्द्र प्रसाद रहे चीफ गेस्ट… विभिन्न खेलों का हुआ योजन

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन (SRGI) के संचालन में चलने वाले रुंगटा पब्लिक स्कूल में 21 दिसंबर 2024 को भव्य तरीके से वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता राजेन्द्र प्रसाद, एसआरजीआई के अध्यक्ष संजय रूंगटा, निर्देशक साकेत रूंगटा, निर्देशक जवाहर सुरी सेठी, प्राचार्य राजीव कुमार, उप प्राचार्या आनंदित राय चौधरी उपस्थित थे।

स्कूल के हेड गर्ल रूविनी पॉल के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के चारों सदन कलाम सदन, रमन सदन, टैगोर सदन और टेरेसा सदन के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास कर उपस्थित अतिथिगणों का सम्मान किया गया। उसके उपरांत स्कूल विद्यालय के राष्ट्रीय विजेता खिलाड़ियों के द्वारा मशाल जलाकर खेल का शुभारंभ किया गया। सभी सदनों के प्रतिभागियों द्वारा शपथ ली गई।

इस आयोजन में भिलाई के साथ दुर्ग किड्स शाखा से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल प्रतिस्पर्धाओं में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, और गोला फेंक जैसे खेलों का आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा पहली तक के बच्चों के लिए नींबू चम्मच दौड़, छाता- रेनकोर्ट दौड़, स्नोमैन दौड़, बैलून दौड़, मेढ़क दौड़ आदि मजेदार खेलों का आयोजन किया गया। इसके पश्चात स्कूल की क्रीडा कैप्टन रूद्र प्रताप सिंह और रूविनी पॉल के द्वारा स्कूल की वार्षिक खेलकूद की जानकारी दी गई।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे दौड़, लंबी कूद, रिले रेस, भाला फेंक प्रतियोगिता में चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। खासतौर पर नर्सरी के छात्रों के बीच मुकाबले ने दर्शको का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य श्री राजीव कुमार जी ने छात्र- छात्राओं के साथ उपस्थित सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि “खेल न केवल छात्रों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने छात्र- छात्राओं और आयोजकों को उनके समर्पण और उत्साह के लिए धन्यवाद दिया।

इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रमन सदन तथा साथ ही उपविजेता के रूप में टैगोर सदन ने जीत का पंरचम लहराया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों की मेहनत और खेल की भावना सराहने योग्य है। उन्होंने छात्रों को खेलों के महत्व के बारे में प्रेरणादायक संदेश दिया, जिसमें शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों की भूमिका पर जोर दिया गया। एसआरजीआई के अध्यक्ष संजय रुंगटा ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह मुकाबला बहुत ही रोचक था।

जहाँ एक तरफ चारों सदनों के छात्र-छात्राओं के मध्य कड़ी मुकाबला देखने को मिला तो वही दूसरी तरफ सभी सदनों के छात्रों के मध्य टीमवर्क भी देखने को मिला। उन्होंने कहा कि जीत और हार जीवन के अभिन्न अंग हैं और इन्हें विनम्रता से स्वीकार करना चाहिए। विद्यालय की छात्रा निकिता लाकड़ा के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों तथा छात्र-छात्राओं और पलकों का धन्यवाद दिया गया। अंत में राष्ट्रगान गाकर इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। यह वार्षिक खेल दिवस सभी के लिए यादगार रहा और स्कूल ने एक बार फिर खेलों के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम साय की पहल : रायपुर, भिलाई समेत आठ...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट सह कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए बायो-सीएनजी...

माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट,...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आया है. उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में माओवादियों...

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा : चौथिया से लौट रहे...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। चौथिया कार्यक्रम से ग्रामीणों को लेकर लौट रहे माजदा की...

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

ट्रेंडिंग