दुर्ग में ACB का छापा: पटवारी और उसके साथी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार… जानिए क्या था मामला?

दुर्ग। दुर्ग जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने पटवारी और उसके साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। दरहसल प्रार्थी प्रकाश चन्द्र देवांगन, ग्राम रानीतराई, तहसील पाटन, जिला-दुर्ग द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि उनकी माता के नाम से ग्राम सुरपा, तहसील पाटन, जिला-दुर्ग में कृषि भूमि कय किया गया था। उक्त जमीन के प्रमाणीकरण कर ऋण पुस्तिका देने हेतु पटवारी चिन्मय अग्रवाल द्वारा 90 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन दौरान मोलभाव कर 70,000 रूपये में सहमति हुई। प्रार्थी 20,000 रू. की व्यवस्था कर पाया, जिसे आज दिनांक 24.12.2024 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी चिन्मय अग्रवाल, पटवारी, सुरपा, तहसील पाटन, जिला-दुर्ग एवं उसके सहयोगी कोटवार भूषण लाल, टेमरी, तहसील पाटन, जिला दुर्ग को पहली किश्त 20,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...