रिसाली के बच्चों ने ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप में किया फिर से कमाल, 12 गोल्ड समेत 72 मैडल किया अपने नाम

भिलाई। छत्तीसगढ़ कप 6वीं ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2024 में अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स अकादमी रिसाली के बच्चों ने 72 पदक जीते है। जिसमें 12 स्वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्य पदक शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 22 और 23 दिसंबर 2024 को महिला कॉलेज भिलाई में आयोजित हुई। इस प्रगति योगिता में दुर्ग राजनंदगांव रायपुर बलौदा बाजार बेमेतरा बिलासपुर मुंगेली कबीरधाम रायगढ़ और प्रदेश के अन्य राज्यों से 450 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का आयोजन एलीट कराटे अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया था। जिसके डाइरेक्टर रेन्सी दीपक गुप्ता, अध्यक्ष सेन्साई एन.के.कुशवाहा है।

मुख्य अतिथि रेन्शी अमल तालुकदार, फिनिक्स सिटोरियो कराटे डू एसोसिएशन के संचालक और छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव है,
रेन्शी बी.बी. नायडू छत्तीसगढ़ के कार्यरत अध्यक्ष है। इस प्रतियोगिता में 45 रेफरी जज और 35 वालंटियर उपस्थित थे।ओवरऑल छत्तीसगढ़ कप के विजेता दुर्ग ज़ोन रहा, दूसरा स्थान रायपुर, तीसरा स्थान राजनांदगांव और चौथा स्थान कबीरधाम ने हासिल किया

अभिषेक मार्शल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स अकादमी के 44 छात्र ने भाग लिया, देवांगन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन और प्रशिक्षक सेंसाई अभिषेक कुमार ब्लैक बेल्ट 3 डन, कियो सर्टिफाइड जज और किओ सर्टिफाइड कोच है, जिनके मार्गदर्शन में परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...