30 को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान : सर्व पिछड़ा वर्ग ने निकाय चुनाव के आरक्षण में कटौती का लगाया आरोप

कांकेर. पिछड़ा वर्ग ने नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण में पिछड़ा वर्ग को कम आरक्षण मिलने का आरोप लगाकर 30 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया है. सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया है कि प्रदेश की राजनीति में पिछड़ा वर्ग को पहले ही 25 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त था, लेकिन वर्तमान में सभी वर्गों को मिलाकर 50 प्रतिशत आरक्षण कर दिया गया है. इससे पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण ही नहीं बचा है.

हाल ही में हुए नगरीय निकाय के आरक्षण में कांकेर नगर पालिका में पिछड़ा वर्ग को सिर्फ 4 सीट मिली है, जबकि पिछले बार ये संख्या 5 थी. यही हाल पूरे बस्तर और सरगुजा संभाग में है. सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने राज्य सरकार पर आरक्षण की नीति से छेड़छाड़ कर पिछड़ा वर्ग को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाकर 30 दिसंबर को चक्काजाम और प्रदेश बंद का आव्हान किया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...