सेवा परमोधर्मा ने बाबा साहेब को किया नमन : उनके समतामूलक विचारधाराओं को आत्मसात करने लिया संकल्प, शिरीष बोलें – देश को एकता व अखंडता के सूत्र में बांधने बनाया संविधान…

भिलाई। सेवा परमो धर्मा के तत्वावधान में देश के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती को समरसता दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर सिविक सेंटर रथ पार्क में डॉ भीमराव अम्बेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर बाबा साहेब को नमन किया गया और उनके समतामूलक विचारधाराओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इसमें प्रमुख वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल ने बताया कि देश सदियों तक एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा रहे ऐसा संविधान बाबा साहब ने देश को दिया है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में धारा 370 व विशेष राज्य के दर्जे का पहला विरोध बाबा साहब ने किया था। नेहरू से उनसे इस मामले में स्पष्ट मतभेद थे। छोटे राज्यों की परिकल्पना बाबा साहब ने की थी। उन्हीं के चिन्हों पर चलते हुए प्रशासन तक आम लोगों की पहुंच हो, इसलिए छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया। इस अवसर पर सेवा परमो धर्मा भिलाई के युवा पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...