CG – एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जले: घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट, जांच में जुटी पुलिस

CG

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सिलेंर ब्लास्ट में तीनों लोगों की मौत हो गयी। घर में एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें तीन लोगं की जान चली गयी। मृतको में पति,पत्नी और 2 वर्षीय मासूम शामिल है। मृतकों का नाम भागवत सिन्हा, तामेश्वरी सिन्हा और भव्या सिन्हा बताया जा रहा है। पूरा मामला बसंतपुर थाना के सुरगी पुलिस चौकी अन्तर्गत ग्राम भवँरमरा का है। वहीं घर में आग लगने का कारण अज्ञात है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक एसडीम सहित पुलिस भी मौके पर पहुंचे है।

हालांकि सिलेंडर ब्लास्ट के अलावा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने बताया कि विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...