दुर्ग संभाग में 3 बड़े रोड एक्सीडेंट, 5 लोगों की चले गई जान: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत… पढ़िए पूरी खबर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग में तीन बड़े सड़क हादसे हुए है। जिसमे 5 लोगों की जान चले गयी है। उन पांच लोगों में एक बच्चे की मौत हुई है। पहला मामला ननकट्ठी गांव का है जहां हाइवा ने चलते राहगीर को रौंद दिया है। मृतक की घटना स्थल पर मौत हो गयी है। मृतक का नाम मदन निषाद, उम्र 45-50 वर्ष बताया जा रहा है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा का टायर पंचर कर दिया है और अब ट्रक में तोड़ फोड भी शुरू कर दिया है।

दूसरा मामला रसमड़ा का है जहां एक ट्रक ने बच्चे को अपने चपेट में ले लिया है। जिसके बाद उसकी भी जान चले गयी है।

तीसरा मामला राजनांदगांव जिले से है, यहां घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आज रविवार की शाम लगभग 04:30 बजे घुमका क्षेत्र के ग्राम मुरमुंदा तिराहा के पास बेमेतरा की ओर से आ रही ट्रक के चालक ने ग्राम मुरमुंदा की ओर से आ रहे मोटर साइकिल सवार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मोटर साइकिल में सवार 30 वर्षीय भुवन यादव, 26 वर्षीय तुलेश्वर यादव और 30 वर्षीय नारद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...