CG में सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, चार लोग झुलसे, धान का पैसा, बाइक समेत अन्य सामान जलकर खाक

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से घर जलकर राख हो गया. इस हादसे में परिवार के चार लोग झुलस गए. यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम बैगनडबरी की है.

घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को सीएचसी कसडोल पहुंचाया गया है. जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर फटने से युग, अनु, देवकी और सत्यप्रकाश घायल हुए हैं. पीड़ित परिवार आज ही कसडोल से सिलेंडर रिफिल कराकर लाया था. सिलेंडर फटने से घर में रखे धान का पैसा 70 हजार, बाइक समेत अन्य सामान भी जल गए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, 16...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...