राजनांदगांव में 16 को होगी खैरागढ़ उपचुनाव की मतगणना: जिन अधिकारी-कर्मचारियों की काउंटिंग में ड्यूटी, वे नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल…जिला निर्वाचन अधिकारी सिन्हा ने ली अधिकारियों की बैठक

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 के मतगणना के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल 2022 को सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में प्रारंभ होगा। जिसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह 6 बजे से ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और मतगणना की पूरी तैयारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के महत्वपूर्ण कार्य में सौंपे गए दायित्वों का सभी अधिकारी निर्वहन गंभीरतापूर्वक करें। डाक मतपत्र एवं सर्विस वोटर्स के मतपत्र एकत्रित कर मतगणना कार्य, टेबुलेशन से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य सुचारू रूप से होने चाहिए। मतगणना हाल में जिनकी भी ड्यूटी लगी है, वे मोबाईल लेकर नहीं जाएंगे। उन्होंने मतगणना के महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्ट्रांग रूम से ईवीएम को सुरक्षित लाने तथा सुरक्षित वापस ले जाने के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर कम्प्यूटर, टेलीफोन, इंटरनेट कनेक्शन, फैक्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर जाली लगाना, टेबल-कुर्सी की व्यवस्था की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

उन्होंने मतगणना स्थल पर चाय, नाश्ता, भोजन एवं पेयजल समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत की व्यवस्था के साथ ही जनरेटर रखे। लाईट, फोटोकापी मशीन, टीवी आदि की संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थल एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिन्हा ने मतगणना स्थल में बनाए गए मीडिया सेन्टर में की जा रही व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को पास जारी कर दें। मतगणना स्थल में स्मार्टवॉच भी प्रतिबंधित है। मतगणना स्थल की हर गतिविधि की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाएगी। उन्होंने गर्मी को ध्यान में रखते हुए रिजर्व टीम भी रखने को कहा। उन्होंने अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस सेफ हाऊस की भी व्यवस्था करें। मतगणना स्थल में साफ-सफाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग ऑफिसर लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...